फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी के कारण कई उड़ानें हुईं देरी से, एयर इंडिया की उड़ान को कोलकाता डायवर्ट किया गया
Phulwari, Patna | Jan 14, 2025 पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार को विजिबिलिटी काफी कम रही। एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि विजिबिलिटी कम रहने के कारण कई फ्लाइट मंगलवार को देर से पटना पहुंची है जबकि एयर इंडिया की फ्लाइट को कोलकाता भी डायवर्ट किया गया है। दिल्ली से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट पहुंची है।