फुलवारी: डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने फुलवारी शरीफ में डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण
Phulwari, Patna | Jan 15, 2025 पटना जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, गोनपुरा, फुलवारी शरीफ के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। मामले की जानकारी बुधवार दोपहर 3:30 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है। 3 एकड़ में फैले इस विद्यालय में 1 से 12 तक 720 विद्यार्थियों के पठन पाठन एवं रहने की उत्कृष्ट व्यवस्था रहेगी।