फुलवारी: हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में गुम हुई बच्ची 3 घंटे में सकुशल बरामद
Phulwari, Patna | Jan 15, 2025 हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में एक बच्ची के गुम होने की सूचना बुधवार को मिली। घटना की सूचना मिलते ही पटना पुलिस ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से बच्ची की तलाश में जुट गई। बुधवार दोपहर 3:00 बजे हवाई अड्डा थाना की पुलिस ने मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि महज 3 घंटे के अंदर ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।