फुलवारी: LJPR कार्यालय में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा- जब CM के आने का समय निर्धारित हुआ उस वक्त मैं विशेष पूजा पर था
Phulwari, Patna | Jan 14, 2025 केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे कहा कि जब सीएम नीतीश कुमार के आने का समय निर्धारित हुआ उस वक्त मैं विशेष पूजा पर था और पूजा छोड़ कर आना मेरे लिए संभव नहीं था अगर मैं किसी और काम में होता तो मैं जरूर आ जाता। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आना और आशीर्वाद देना ही हम सबके लिए मायने रखता है।