चम्पावत को जल संरक्षण और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण में प्रदेश का मॉडल जनपद बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में सारा प्राधिकरण की बैठक में नौलों-धारों की मैपिंग, संरक्षण और पुनर्जीवन की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। गौड़ी नदी व कालसन-भोलेश्वर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए चेकडैम और कंटूर ट्रेंच निर्माण में तेजी लाने को कहा गया। डीपीआर को मंजूरी मिल चुकी है और कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया।
#Uttarakhand #उत्तराखंड #Champawat #चम्पावत