निज़ामाबाद: कोरौली खुर्द गांव में अवैध मिट्टी खनन करने के मामले में एक JCB व एक ट्रैक्टर को किया गया सीज, 2 चालक गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के कोरौली खुर्द गांव में अवैध खनन कर रही जे सी बी और ट्रैक्टर को सीज कर दो चालको को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायलय भेज दिया है। वही थाना प्रभारी सरायमीर यादवेन्द्र पांडेय अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे । तभी उनको सूचना मिली कि कोरौली खुर्द गांव में एक दबंग व्यक्ति कई दिनों से अवैध खनन कर रहा है।