निज़ामाबाद: नरदह पुलिया के पास से D113 गैंग का सदस्य व हिस्ट्रीशीटर शातिर लुटेरा अवैध असलहा कारतूस के साथ हुआ गिरफ्तार
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना की पुलिस ने D 113 गैंग के सदस्य व हिस्ट्रीशीटर शातिर लुटेरे को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है उप निरीक्षक अखिलेश यादव अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में मामूर थे। की तभी उनको एक मुखबिर द्वारा सूचना मिली की D 113 गैंग का सदस्य इस समय नरदह पुलिया अवैध असलहा तमंचा के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से खड़ा है ।