कटनी नगर: बरही थाना के उबरा गांव में जंगली सुअर के हमले से महिला जख्मी, अस्पताल में भर्ती
बरही थाना अंतर्गत उबरा गांव में जंगली सुअर के हमले से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई घटना आज गुरुवार दोपहर 1:20 की बताई जा रही है महिला खेत में काम कर रही थी इसी दौरान जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया आसपास मौजूद ग्रामीणों ने सुअर को खदेड़ा और महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं।