मुगलसराय: दीघवट में 4 लाख 85 हजार की लागत से बनी इंटरलॉकिंग सड़क का हुआ लोकार्पण
मुगलसराय के ग्राम दीघवट में सोमवार दोपहर 12 बजे विधायक रमेश जायसवाल ने लगभग 4लाख 85 हजार रुपये की लागत से बनी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण स्थानीय देवतुल्य जनता के हाथों कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।