दनियावां: शाहजहांपुर गांव के किराना दुकानदार के खाते से जालसाजों ने 69,000 रुपये उड़ाए
शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव के एक किराना दुकानदार के खाते से जालसाजों ने 69000 रूपये उड़ा लिए हैं। पीड़ित दुकानदार कन्हैया सिंह ने इस बात की लिखित शिकायत शाहजहांपुर थाना के साथ-साथ साइबर थाने में भी किया है। बताया जाता है कि दुकानदार के बच्चे उनके मोबाइल फोन पर गलत एप डाउन लोड कर दिया था। इस एप के जरिए जालसाजों ने खाते से 69000 रू.उड़ा लिया है।