साल्हेवारा: साल्हेवारा में सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी शेख असलम गिरफ्तार
खैरागढ़ पुलिस ने साल्हेवारा के हटवारा बाजार के पास सट्टा-पट्टी लिखते शेख असलम उर्फ विक्की खान को गिरफ्तार किया। उसके पास से सट्टा-पट्टी और नकद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।