निम्बाहेड़ा: गांव बरडा के ढाबलिया इलाके में लगी भीषण आग, 10 बीघा से अधिक फसल जलकर हुई राख
निम्बाहेड़ा क्षेत्र के बरड़ा गांव के ढ़ाबलिया इलाके में जहां खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में 10 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे किसानों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही फसल पूरी तरह जल चुकी थी। यह घटनाक्रम शनिवार को सांय करीब 5 बजे का है।