स्वच्छता ही सेवा 2026 | बिहारशरीफ नगर निगम, नालन्दा
भारत सरकार के “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 30 सितम्बर 2026 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में “सफाईमित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
“सम्मान सफाई मित्रों का, संकल्प स्वच्छ भारत का” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का हाइब्रिड मोड में बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री कृत्यानंद रंजन, नगर आयुक्त, बिहारशरीफ तथा नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के माननीय सदस्यगण श्री धनंजय कुमार उर्फ़ पप्पू यादव, श्री संजय कुमार आजाद एवं श्री विनोद रविदास द्वारा स्वच्छता कर्मियों एवं स्वच्छता इकाई से जुड़े सदस्यों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्री शम्स रज़ा, उप नगर आयुक्त, बिहारशरीफ, माननीय वार्ड पार्षदगण, नगर प्रबंधक, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा अपने आसपास एवं नगर क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने तथा नशा मुक्त भारत अभियान के प्रति जागरूकता एवं प्रतिबद्धता की शपथ ली गई।
सफाई मित्रों की सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण के प्रति बिहारशरीफ नगर निगम सदैव प्रतिबद्ध है।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Health Department
Nalanda, Bihar | Sep 30, 2026