गुरुआ: गुडरू में डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प, नौ गिरफ्तार
Gurua, Gaya | May 8, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र के गुडरु गांव में बुधवार की रात शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल दस लोग घायल हो गए। गुरुआ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार कर गुरूवार की दोपहर 2 बजे जेल भेज दिया है।