गुरुआ: गुरुआ के मिर्चक मोड़ पर अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 420 लीटर पेट्रोल जब्त, दो गिरफ्तार
Gurua, Gaya | May 7, 2025 गुरुआ थाने की पुलिस ने बुधवार की दोपहर 2 बजे गुरुआ बाजार के मिरचक मोड़ के पास स्थित एक दुकान में छापेमारी कर चार सौ बीस लीटर पेट्रोल व छोटा टैंकर को जब्त कर लिया। वही गुरुआ पुलिस ने मौके पर मौजूद रहे दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुआ थाने के पुलिस अचानक गुरुआ बाजार के मिरचक मोड़ के पास स्थित एक दुकान में छापेमारी की।