गुरुआ: सरई ताड़ के पास बाइक हादसे में महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Gurua, Gaya | May 7, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र के सरई टाड़ गांव के समीप बुधवार की सुबह 11 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान जयनगर गांव निवासी गुड्डू कुमार की 30 वर्षीय पत्नी सविता कुमारी के रूप में की गई है।