बड़हिया: बड़हिया में बनेगा स्पेशल आईटीआई कॉलेज,एसडीओ ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया
बड़हिया में स्पेशल आईटीआई कॉलेज के निर्माण की कवायद तेज हो गई है. रविवार अपराह्न 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुमंडलाधिकारी प्रभाकर कुमार ने रविवार को पचमहला ओपी के समीप प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया. प्रस्तावित संस्थान का नाम बड़हिया ग्राम के नाम पर रखने का प्रस्ताव है.संबंधित विभाग से तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है.