गुना नगर: आकाशवाणी केंद्र के पास छात्रावास में नाली निकालने पर छात्रों ने नगर पालिका के खिलाफ कलेक्टर से की शिकायत
गुना में आकाशवाणी केंद्र के पास PMS छात्रावास के छात्रों ने बीते रोज कलेक्टर से शिकायत की। 8 अप्रैल को बताया, छात्रावास के अंदर से नगर पालिका नाली बना रही है। गंदगी और मच्छर से छात्र बीमार होंगे स्वास्थ्य खराब होगा। छात्रों ने कहा, पास में ही सीवर लाइन गुजरी है बाहर विकल्प होने के बाद भी छात्रावास के अंदर नली बना रहे हैं। कलेक्टर से ना बनाने की मांग की है।