सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नगर थाना पुलिस ने शांति भंग करने के मामले में आज तीन आरोपियों को अटकोहना गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों अनीस अहमद, सरताज व अनस के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 151 के तहत विधिक कार्रवाई की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में आज पेश किया है।