लखीमपुर: पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले 5 पुलिस कर्मियों को एसपी गणेश प्रसाद ने पुलिस लाइन सभागार में किया सम्मानित
लखीमपुर खीरी जिले में तैनात पुलिस विभाग के पांच पुलिसकर्मी रविवार को अधिवर्षता आयु पूरी होने के बाद पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो गए हैं। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित विदाई समारोह के दौरान एसपी गणेश प्रसाद ने सेवानिवृत हुए पांच पुलिसकर्मियों को माला व अंगवस्त्र पहनाकर और प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट देकर उनके आगामी सुखमय जीवन की शुभकामनाएं देकर विदा किया है।