लखीमपुर: भानपुरी खजुरिया में संदिग्ध परिस्थिति में घर में मिला व्यापारी का शव, व्या०मं०अध्यक्ष ने हत्या के बाद लूट की जताई आशंका
संपूर्णा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानपुरी खजुरिया में आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हार्डवेयर व्यापारी कृष्ण कुमार सेठी उर्फ बबलू सेठी का घर में कमरे में शव मिला था। पुलिस में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। व्यापार मंडल खजुरिया के अध्यक्ष ऋषिकेश सिंह ने व्यापारी की हत्या के बाद लूट की आशंका जताई है। पुलिस मामले के छानबीन में लगी है।