कोरांव: कोरांव बाजार में पीवीसी पैनल की दुकान में अज्ञात चोर ने घुसकर मोबाइल फोन की चोरी की, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
कोरांव बाजार में शनिवार दोपहर एक पीवीसी पैनल की दुकान से अज्ञात चोर ने दुकानदार का मोबाइल फोन चुरा लिया। चोरी की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार मोहम्मद चांद ने रविवार दोपहर चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर चोर की पहचान कराने का प्रयास किया। हालांकि, अभी तक चोर की पहचान नहीं हो पाई है।