● मध्य प्रदेश - सतना जिले के मोहार टोला भगदेवरा में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार
● मध्य प्रदेश - सतना जिले के मोहार टोला भगदेवरा में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय विपिन कुमार यादव की कथित तौर पर उसकी पत्नी आंचल यादव ने अपने प्रेमी सुनील कुशवाह और एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोप है कि 25 मार्च को घुमाने के बहाने ले जाकर पहले शराब पिलाई गई, फिर हत्या कर शव को पहले कुएं में फेंका गया और बाद में जमीन में दफना दिया गया। करीब तीन महीने बाद पुलिस ने कंकाल बरामद कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।