कुमारखंड: छर्रापट्टी वार्ड दस में आग से तीन आवासीय घर जलकर खाक, तीन परिवार प्रभावित
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत स्थित छर्रापट्टी वार्ड दस में मंगलवार को रात करीब दो बजे अचानक आग लगने से तीन परिवार का तीन आवासीय घर, बर्तन, फर्नीचर का सामान, कपड़ा, अनाज, एक गाय, पांच बकरी, एक बाइक समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया।