जांजगीर: खोखरा में बच्चा चोरी की आशंका, ग्रामीणों की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लेकर की जांच पड़ताल
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पंचायत खोखरा में एक महिला को बच्चा चोरी करने की आशंका पर ग्रामीणों ने सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को अपने हिरासत में लिया गया। थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि महिला से पूछताछ जारी है बच्चा चोरी जैसे कोई घटना सामने नहीं आई है, मगर महिला को सखी वन सेंटर में रखा गया है।