बरेली: गर्मी में राहत: बरेली में प्याऊ का शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगा शीतल जल
Baraily, Raisen | Apr 10, 2026 बरेली। नगर परिषद बरेली द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तहसील कार्यालय के समीप पिपरिया चौराहे पर शीतल पेयजल के लिए प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस पहल से क्षेत्र से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को भीषण गर्मी में बड़ी राहत मिलेगी। बताया गया है कि उक्त स्थल पर दिनभर बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है।