बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित, संगठन को मजबूत करने के लिए दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
आज बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लालजी में धनकर, नर्मदा प्रसाद अहिरवार, प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो तथा बिहार के केंद्रीय प्रभारी रामकेश्वर पासवान और अलख निरंजन पाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने की, जबकि मंच का संचालन रंजन कुमार यादव एवं शिवकुमार चंद्रवंशी ने किया।
इस अवसर पर विधानसभा कमेटी के अध्यक्षों सहित जिले के विभिन्न पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा हुई।
अपने संबोधन में केंद्रीय प्रभारी रामकेश्वर पासवान एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखने, संगठनात्मक जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक समीक्षा के साथ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करना रहा। Public ki Awaz Arvind Yadav Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Oct 28, 2026