निघासन: निघासन कोतवाली समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों से 72 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर लगातार अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस शिकंजा कर रही है। निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत निघासन कोतवाली समेत विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस ने 72 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत पांच अभियोग पंजीकृत किए हैं।