भाटापारा: मोपका में महिला कमांडो ने एक व्यक्ति के बाड़ी से अवैध शराब किया बरामद, पुलिस ने किया मामला दर्ज
ग्राम मोपका निवासी एक महिला ने थाना में शिकायत दर्ज कर बताई कि गांव में महिला कमांडो का गठन किया गया है जिसकी वह अध्यक्ष है बुधवार शाम अन्य महिला कमांडो के साथ गांव में अवैध शराब बेचने वालों को रोकने निकले थे तभी गांव का एक व्यक्ति अपने बाड़ी के पास शराब पिलाने की सूचना पर पहुंचे बाड़ी में 39 पौवा शराब बरामद की गई, भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर ली