लालगंज: भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव में जेसीबी से टकराकर बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल, मंडलीय अस्पताल रेफर
ड्रमंडगंज थाना के वाराणसी रीवा हाईवे के भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव में शनिवार की रात करीब 7:30 बजे जेसीबी से टकराकर बाइक सवार पति पत्नी व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजवाया जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखकर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।