डुमरा: पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा सीतामढ़ी पहुंचे, पुनौरा धाम में मां जानकी की पूजा-अर्चना की
सीतामढ़ी: बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सीतामढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने पुनौरा धाम पहुंचकर माता जानकी की विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।