मुंगावली: मुंगावली में नई मंडी के सामने दबंग ने 36 वर्षीय व्यक्ति से की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
नई मंडी के सामने दबंग द्वारा एक 36 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी धर्मेन्द्र कोरी उम्र 36 वर्ष ने बुधवार को शाम लगभग 5:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को दोपहर लगभग 3:30 बजे राम नगर निवासी रामराजा बागड़ी ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की।