बैरसिया: पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन इलाके से जिला प्रशासन ने 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती हटाई
भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन इलाके में करीब 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती को शनिवार को जिला प्रशासन ने हटा दिया। शनिवार सुबह करीब 6 बजे प्रशासनिक अमला बस्ती में पहुंचा और 7 बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई शनिवार दोपहर करीब 3 बजे तक चली। इस दौरान पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी गई और आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई।