बहराइच: अकेलवा के पास सड़क पार करते समय बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, महिला गंभीर रूप से घायल
जिले के अकेलवा के पास सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे बुजुर्ग महिला घायल हो गई। इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों द्वारा मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि बुजुर्ग महिला सड़क पार कर रही थी। तभी अचानक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे महिला घायल हो गई है। इलाज जारी है।