बहराइच: शुक्लनपुरवा गांव में आग लगने से जल गया एक आशियाना, लगभग दो लाख की संपत्ति के नष्ट होने का अनुमान
शुक्लनपुरवा गांव में एक मड़हा मे भीषण आग लग गई। वहां मौजूद घर में लोग जान बचाकर बाहर भागे। शोर पर ग्रामीण दौड़े और आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। घर में रखा कोई भी सामान नही बच सका। लगभग दो लाख की सम्पत्ति नष्ट होने का अनुमान है।