बहराइच: बहराइच जिले में पहुंची 3.78 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की खेप, जीआईसी इंटर व जीजीआईसी बने दसवीं के मूल्यांकन केंद्र
बहराइच में यूपी बोर्ड दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए शहर में दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर परीक्षकों की भी तैनाती कर दी गई है, जो कल से मूल्यांकन करना शुरू करेंगे। इससे पहले मंगलवार को दो पालियों में दसवीं व बारहवीं उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन से जुड़ी जानकारी को लेकर परीक्षकों को जीआईसी में प्रशिक्षण दिया गया है।