कतरीसराय: कतरीडीह मोड़ और कतरीसराय बाजार से दो नशेड़ी गिरफ्तार
कतरीसराय थाना पुलिस ने कतरीडीह मोड़ एवं कतरीसराय बाजार के अहियाचक टोला से रविवार की देर रात करीब 9.30 से 10.30 बजे के अंतराल में एक – एक नशेड़ी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों नशेड़ी व्यक्तियों को सोमवार की दोपहर 1.30 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.