कोईलवर: विश्व पर्यावरण दिवस पर कोइलवर प्रखंड व थाना परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे तक चला
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को कोइलवर प्रखंड एवं थाना परिसर में बजरंग दल के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम दोपहर 1:00 तक चला, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के 10 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल के जिला सहसंयोजक ऋतिक ओझा व प्रखंड एवं थाना परिसर के कर्मी मौजूद रहे