फुलवरिया: रकबा खाप मलाही टोला में 8वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने युवक पर लगाया दबाव का आरोप
श्रीपुर थाना क्षेत्र के रकबा खाप मलाही टोला गांव में बीते बुधवार की देर शाम एक आठवीं की छात्रा का शव कमरे में साड़ी के फंदे से झूलता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया। मृतका की पहचान रकवा खाप गांव निवासी मुन्ना साहनी की 13 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी के रूप में हुई है।