गोवर्धन: बरसाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया, उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं
बरसाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।कुछ दिन पहले दर्ज हुए मुकदमे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को राजस्थान नंबर की बाइकों के साथ दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढवाला ऊँचागाँव रोड के पास घेराबंदी कर गजेंद्र नाम के इस शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।