मुरैना नगर: मुरैना कलेक्टर का ऑफलाइन बिक्री पर सख्त प्रहार, 3 उर्वरक लाइसेंस निलंबित
मुरैना में उर्वरक वितरण में गड़बड़ी पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने सख्ती दिखाते हुए तीन विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए। ई-विकास प्रणाली लागू होने के बावजूद ऑफलाइन बिक्री की शिकायतों पर जांच हुई। दो विक्रेताओं ने जवाब नहीं दिया,एक का स्पष्टीकरण असंतोषजनक रहा।इस कार्रवाई से शहर सहित जिलेभर में अन्य विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।