सरधना: कालंद चुंगी पर जोहड़-तालाब कब्जा और निर्माण प्रकरण में दीपक 'निराला' ने CJM न्यायालय में दायर किया मुकदमा
सरधना कस्बे के चर्चित जोहड़ एवं सरकारी तालाब भूमि कब्जा प्रकरण ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं भ्रष्टाचार निवारण रिवोल्यूशन फ्रंट के अध्यक्ष दीपक 'निराला' ने सीजेएम न्यायालय, मेरठ में परिवाद दायर कर मामले को न्यायालय के समक्ष पहुंचा दिया है। मामला सरधना कस्बे के खसरा संख्या 1877 स्थित सरकारी तालाब एवं जोहड़ भूमि से जुड़ा बताया जा रहा है