बैतूल: जसोन्दी के पास डंपर के नीचे दबने से घायल युवक की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, हुआ पोस्टमार्टम
Betul, Betul | Oct 1, 2026 बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जसोन्दी के पास गिट्टी क्रेशर के समीप ट्रक डंपर पलटने से बरेठा निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे देर रात जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे अमृत घोषित कर दिया जिसका पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह 9:30 बजे कराया गया।