बीदासर: बिदासर में शिव मंदिर का रात में टूटा ताला, CCTV फुटेज सामने आया
Bidasar, Churu | Jun 5, 2026 बिदासर। उपखंड के सडू छोटी गांव स्थित शिव मंदिर में देर रात अज्ञात लोगों ने ताला तोड़ दिया। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें संदिग्ध मंदिर परिसर में घूमते दिख रहे हैं। सूचना मिलने पर सांडवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मंदिर कमेटी ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।