धौलपुर: आईटीआई के पास से पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 2 किलो 350 ग्राम गांजा हुआ बरामद
कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुये दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी जानकारी कोतवाली थाना पुलिस के द्वारा शनिवार को दोपहर प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी गई। कार्यवाही को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी हरिनारायण मीना ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाया