धौलपुर: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, एसपी और एसडीएम ने परेड व अन्य रिहर्सल का किया निरीक्षण
धौलपुर शहर के आरएसी लाइन परिसर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिनका फाइनल रिहर्सल शुक्रवार को आयोजित हुआ। शुक्रवार को धौलपुर एसपी सुमित मेहरड़ा और एसडीएम डॉ साधना शर्मा ने आरएसी ग्राउंड धौलपुर पर पहुंचकर गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड का निरीक्षण किया।