धौलपुर: ओडेला रोड के पास बाइक की सर्विस कराकर घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, शव को मोर्चरी में रखवाया गया
निहालगज थाना क्षेत्र के ओड़ेला रोड पर एक अज्ञात वाहन ने गुरुवार की रात बजे बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक के शव को पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक के परिजनों ने बताया कि 35 वर्षीय मृतक कुछ दिन पहले ही सैंपउ से नई बाइक खरीद कर लाया था। गुरुवार को वह अपनी बाइक की सर्विस कराने सैंपऊ गया