धौलपुर: धौलपुर के नगर परिषद ऑडिटोरियम में शनिवार को 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
धौलपुर के नगर परिषद ऑडिटोरियम में शनिवार को 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला कलेक्टर श्रीमती निधि बी टी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 30 से अधिक नए मतदाताओं का विशेष अभिनंदन किया गया, साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 से अधिक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।