बहराइच: चौखड़िया इलाके में हमलावर किशोरी ने बालिका पर हंसिए से वार कर किया घायल
लकड़ी बीनने जा रही बालिका के हाथ से दो रूपये का सिक्का गिर गया। जिसे एक किशोरी ने उठा लिया। दोनो मे सिक्का अपना बताकर जमकर हुई तकरार के दौरान किशोरी ने हाथ में पकड़ा हंसिया बालिका के सिर पर प्रहार कर खींच लिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को निजी क्लीनिक पर लाए जाने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां अस्पताल मे इलाज जारी है।