बहराइच: चंदपहिया गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक ईंट से टकराई, युवक की हुई मौत
हरदी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के बाइक सवार देवेश चंद्र शुक्ला हरदी थाना के चंदपहिया गांव के पास घायल अवस्था में पड़े मिले। राहगीरों ने अस्पताल भिजवाया जहां उनकी मौत हो गई। हरदी थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया चदपहिया के पास बाइक सवार सड़क किनारे लगे ईट के चट्टे से टकरा गए और उनकी मौत हो गई। जांच की जा रही है।